ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 38 दिन बाद धरती पर सुरक्षित लौटे, कैलिफोर्निया में हुआ सफल लैंडिंग

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 38 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद सकुशल लौटे।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से धरती पर लौटते हुए, ड्रैगन कैप्सूल
Highlights
  • 20 दिन अंतरिक्ष और 18 दिन ISS (International Space Station) पर बिताए।
  • ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल कैलिफोर्निया के समुद्र में सफलतापूर्वक लैंड हुआ।
  • ISRO और रक्षा मंत्रालय ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर #IndiaInSpace ट्रेंड में।

नई दिल्ली। भारत को गर्व की अनुभूति कराने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष से धरती पर लौट आए। उन्होंने 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताए। उनकी वापसी का दृश्य पूरे देश के लिए गर्व और भावुकता से भरा रहा।

38 दिन का अद्भुत अंतरिक्ष मिशन
शुभांशु शुक्ला ने अमेरिकी, जापानी और रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ NASA और SpaceX के संयुक्त मिशन में भाग लिया था। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल उन्हें लेकर सफलतापूर्वक कैलिफोर्निया के समुद्र में उतरा। यान ने सोमवार शाम करीब 4:45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक किया था।

भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण
शुभांशु शुक्ला की यह अंतरिक्ष यात्रा भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है। वो ऐसे गिने-चुने भारतीयों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में जाकर वैश्विक मिशन में भागीदारी निभाई है।

ISRO और रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया
इस ऐतिहासिक मिशन पर ISRO, भारतीय वायुसेना और रक्षा मंत्रालय ने शुभांशु शुक्ला को बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा: “भारत को आप पर गर्व है। आपने भारत को फिर से अंतरिक्ष मानचित्र पर चमकाया है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *