28 दिन में ही ChatGPT ने कर दिया खेला !, देखते रह गए फेसबुक-इंस्टा और टिकटॉक

पिछले 28 दिनों में दुनियाभर में iPhone पर चैटजीपीटी ऐप को 29.5 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
28 दिन में ही ChatGPT ने कर दिया खेला !, देखते रह गए फेसबुक-इंस्टा और टिकटॉक

नई दिल्ली : सोशल मीडिया से ज्यादा अब लोग AI का इस्तेमाल करने लगे हैं और ये बात हम नहीं कह रहे, इस बात का खुलासा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से हुआ है। OpenAI का ChatGPT जब से आया तब से धमाल मचा रहा है और अब तो आलम कुछ यूं है कि चैटजीपीटी सालों से मार्केट में धाक जमाए बैठे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारी पड़ने लगा है।

Similarweb के डेटा के मुताबिक, पिछले 28 दिनों में दुनियाभर में iPhone पर चैटजीपीटी ऐप को 29.5 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, दूसरी ओर 28 दिनों में फेसबुक, टिकटॉक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) के मिलाकर कुल डाउनलोड 32.8 मिलियन थे। इन आंकड़ों को देखने से एक बात तो साफ है कि चैटजीपीटी ने ऐप डाउनलोड के मामले में सभी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पछाड़ दिया है।

सामने आए आंकड़ों को देखने से ये बात तो साफ है कि चैटजीपीटी की लोकप्रियता दिनोदिन बढ़ रही है और इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए ओपनएआई के सीईओ Sam Altman ने अपनी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ग्रोथ को बनाए रखें। उन्होंने लिखा, हमारी इंजीनियर और कंप्यूट टीम ग्राहकों की चैटजीपीटी से मांग को पूरा करने के लिए अविश्वसनीय काम कर रही है। चैटजीपीटी की ये ग्रोथ इस बात पर रोशनी डालती है कि कैसे एआई टूल्स दुनियाभर में लाखों लोगों के जीवन का हिस्सा बन रहे हैं और न केवल काम के लिए बल्कि सीखने, कंटेंट क्रिएट करने और मनोरंजन के लिए भी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक AI ऐप अब दुनिया के चार सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म की कुल क्षमता से लगभग बराबरी कर रहा है। यह लोगों के ऑनलाइन समय बिताने के तरीके में एक बड़ा बदलाव है। जबकि सोशल मीडिया अभी भी कुल यूजर बेस पर हावी है। चैटजीपीटी की ग्रोथ में आए इस उछाल को देखने से ऐसा लग रहा है कि एआई टूल्स अब केवल टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स तक सीमित नहीं हैं क्योंकि अब ये टूल्स तेजी से रोजमर्रा की जरूरत बनते जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *