नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप 2025 में पांच सितंबर को थाईलैंड की टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। चीन के हांग्झाऊ में पांच से 14 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को पूल-बी में मौजूदा एशिया कप चैंपियन जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ रखा गया है, जबकि पूल-ए में मेजबान चीन, कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपे शामिल हैं।
इस टूर्नामेंट के विजेता को 2026 में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप में सीधा प्रवेश मिलेगा। शीर्ष दो टीम खेलेंगी सुपर-4: पूल में भारत का पहला मुकाबला पांच सितंबर को थाईलैंड से, छह सितंबर को जापान, और आठ सितंबर को सिंगापुर से होगा। हर पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर चार में पहुंचेंगी जहां सभी को एक दूसरे से एक बार खेलना है। यहा से शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी।
परखने का अवसर
भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, हम एशिया कप में अपना अभियान शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। हमारे पास खुद को परखने का अवसर होगा। जापान से हमें कड़ी चुनौती मिलेगी।