IPL : धर्मशाला में 8 मई को रद्द हुआ मैच आज जयपुर में, पंजाब और दिल्ली में होगी टक्कर

अब पंजाब की नजरें 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने पर टिकी हैं।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
IPL : धर्मशाला में 8 मई को रद्द हुआ मैच आज जयपुर में, पंजाब और दिल्ली में होगी टक्कर

जयपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच आठ मई को धर्मशाला में रद्द हुआ आइपीएल मैच शनिवार को यहां जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि अब स्थिति काफी बदल चुकी है। पंजाब किंग्स की टीम जहां प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम होड़ से बाहर हो गई है। अब पंजाब की नजरें 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने पर टिकी हैं।

2014 में रहे शीर्ष पर
इससे पहले 2014 सत्र में पंजाब टीम शीर्ष पर रही थी, लेकिन फाइनल में हार गई। लीग के 18 साल के इतिहास में टीम सिर्फ तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य हैं।

जीत से विदा लेना चाहेगी दिल्ली टीम
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को कई मौके मिले, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव साफ नजर आया। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लौट जाने से भी उसके प्रदर्शन पर असर पड़ा। अब टीम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *