IPL 2025 Suspended: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL हुआ सस्पेंड, BCCI का बड़ा फैसला

आईपीएल के इस चरण को यहीं रोक दिया गया है। अब हालात सा्मान्य होने के बाद ही दुन‍िया की सबसे लुभावनी टी20 लीग के बाकी मैचों को कराया जाएगा।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
IPL 2025 Suspended: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL हुआ सस्पेंड

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो चुके हैं। गुरुवार 8 मई की रात को आईपीएल 2025 का पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द करना पड़ा। एक मैच पहले ही धर्मशाला से शिफ्ट किया जा चुका था और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने लीग को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दिल्ली और पंजाब की टीम के खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों को सड़क के रास्ते धर्मशाला से रेस्क्यू किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की नापाक करतूत बीती रात देखी गई, जब कई शहरों पर पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की। ऐसे में आईपीएल 2025 पर भी संकट के बादल थे और अब इसके स्थगित की खबर भी आ गई है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि देश में युद्ध चल रहा हो तो क्रिकेट कैसे चल सकता है। आज से कोई मैच नहीं होगा। अब BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है। बीसीसीआई नई तारीखों की जल्द घोषणा करेगा।

आईपीएल 2025 की नई तारीखों की घोषणा कब?
आईपीएल के इस चरण को यहीं रोक दिया गया है। अब हालात सा्मान्य होने के बाद ही दुन‍िया की सबसे लुभावनी टी20 लीग के बाकी मैचों को कराया जाएगा। इसकी तारीखों की घोषणा जल्द होगी। एक विकल्प यह भी हो सकता है कि खाली स्टेडियम में मुकाबले कराए जाएं, दर्शकों के स्टेडियम तक आने पर पाबंदी लगा दिया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *