मुरादाबाद जिले के थाना मझोला इलाके के कुंदनपुर से ऐसी खबर सामने आई है जिसने पति पत्नी के पाक रिश्ते पर ही सवालिया निशान लगा दिया है… यहां एक महिला ने अपने आशिक भतीजे के साथ मिलकर अपने ही पति की जान ले ली…और इस कांड में पत्नी ने अपनी बहन और उसके आशिक को भी शामिल कर लिया…आपको बता दे कि साल 2020 में संभल की रहने वाली आंचल की शादी कृषि विभाग में काम करने वाले पवन ठाकुर से हुई थी…शादी के कुछ वक्त के बाद पवन को पता चला कि उसके बड़े भाई के बेटे अंकित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है…पवन ने पत्नी और अंकित के प्रेम प्रसंग का विरोध शुरु कर दिया…लेकिन पत्नी आंचल नहीं मानी…दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा…पवन ने एक दिन अपनी बहन को कॉल करके बताया कि दीदी अगर मुझे कुछ हो जाए तो उसे मेरी हत्या समझना…क्योंकि मैं कभी जान नहीं दे सकता… काबिलेगौर है कि आंचल की बहन शिखा का भी अजय दिवाकर नाम के युवक के साथ चक्कर चल रहा था…और शिखा बड़ी बहन आंचल के घर पर ही पिछले कई महीनों से रह रही थी…अब आंचल किसी भी हाल में अपने प्रेमी अंकित को हासिल करना चाहती थी…लिहाजा उसने पति पवन को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया…आंचल ने अपनी बहन शिखा से कहा कि जब पवन इस दुनिया से चला जाएगा तो उसका मकान और 10 बीघा जमीन मुझे मिल जाएगी…तो तुम भी मेरे साथ इसी मकान में अपने प्रेमी अजय दिवाकर संग रह लेना…इसी लालच में छोटी बहन शिखा और उसका प्रेमी अजय दिवाकर भी प्लान में शामिल हो गए…बात गुजरी शुक्रवार शाम की है… पवन ऑफिस से घर लौटे तो पत्नी आंचल उससे झगड़ा करने लगी..इसी बीच अचानक घर में पहले से मौजूद प्रेमी अंकित, शिखा और उसका प्रेमी अजय दिवाकर तीनो मौके पर पहुंचे…और उन सबने मिलकर पवन के हाथ-पैर बांध दिए…इसके बाद शुरु हुआ हैवानियत का घिनौना खेल…आंचल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति पवन को करंट लगा दिया…पवन दर्द से चीखने चिल्लाने लगे…किसी को उसपर जरा भी तरस नहीं आया…और वो लगातार पवन को करंट के झटके देते रहे…पवन की हालत बिगड़ती चली गई…लेकिन हद तो तब हो गई जब इन हैवानों ने हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए पवन को जबरन जहर पिलाया…जिससे कुछ देर में ही पवन की जान चली गई…पवन की बहनों को आंचल पर शक हो गया… पुलिस ने आंचल से पूछताछ की तो आंचल ने बताया कि उसके पति ने जहर पी लिया है…पुलिस ने नार्मली शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…और मामला ठंडे बस्ते में चला गया…लेकिन फिर अचानक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वो खुलासा हुआ जिसे जानकर खुद पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई…क्योंकि पीएम रिपोर्ट में साफ साफ लिखा था कि पवन की जान जहर से नहीं बल्कि करंट लगने से गई है…और उसके शरीर पर करीब 9 जख्मों के निशान थे…पुलिस ने तुरंत ही मखतूल पवन की पत्नी आंचल को दबोच लिया…पुलिस ने आंचल से पूछताछ की तो वो इधर उधर की कहानियां सुना कर खुद को बेगुनाह साबित करने में लगी रही…लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे आंचल बिखर गई और उसने उस खौफनाक रात का सारा सच उगल दिया…इसके बाद तुरंत ही पुलिस ने आंचल उसके प्रेमी अंकित, बहन शिखा और उसके आशिक अजय दिवाकर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है…